2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : प्रियंका गांधी गिरफ्तार कई बड़े विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट

- कई नेताओं का लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान- मौके पर वहां की स्थिति का लेंगे जायजा - इस मामले में आठ लोगों की मौत : लखीमपुर खीरी डीएम - लखीमपुर खीरी में अग्रिम आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Oct 2021, 8:27 AM IST

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : कई दिग्गज नेता गिरफ्तार कई हाउस अरेस्ट

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : कई दिग्गज नेता गिरफ्तार कई हाउस अरेस्ट

लखीमपुर खीरी. Lakhimpur Kheri Violence लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर उत्‍तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने लखीमपुर खीरी में अग्रिम आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। लखीमपुर खीरी हिंसा को देखते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित सभी दलों के विपक्षी नेता मौके पर जाने को बैचेन है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने किसी को गिरफ्तार किया है तो किसी को हाउस अरेस्ट किया है। लखीमपुर खीरी डीएम अरविंद कुमार चौरासिया (Arvind Kumar Chaurasia) के अनुसार, इस मामले में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार किसान और चार अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने कहाकि, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी गिरफ्तार :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का सही सही जायजा लेन और किसानों के साथ खड़े होने के लिए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Detained) लखीमपुर खीरी घटनास्थल पहुंचने के लिए निकली। पर प्रियंका गांधी को सीतापुर के हरगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। और उन्हें सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया गया है।

अखिलेश, सतीश मिश्र, शिवपाल सिंह यादव हाउस अरेस्ट :- लखनऊ में समाजवादी पार्टी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को हाउस अरेस्‍ट करने की तैयारी है। पुलिस ने कल रात बसपा नेता सतीश मिश्र और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव को भी हाउस अरेस्ट कर लिया था।

राकेश सिंह टिकैत लखीमपुर खीरी पहुंचे :- किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने रात भर पुलिस को छकाया। जगह-जगह उन्‍हें रोकने की कोशिश की गई पर वह कहीं भी न रुकते हुए लखीमपुर खीरी पहुंच गए। राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि, आगे क्‍या करना है इस बारे में कमेटी के लोगों से बात करके फैसला लिया जाएगा।

हिरासत में चंद्रशेखर आजाद :- आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को सीतापुर में हिरासत में लिया गया, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्विट पर लिखा कि, अन्नदाता के हत्यारों को पकड़ने की बजाय यूपी पुलिस खैराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगा कर हमे रोक कर खड़ी है। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे।

लखीमपुर खीरी पहुंचने को तैयार कई नेता :- रालोद के राष्‍ट्रीय जयंत चौधरी, पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे और वहां की स्थिति का मौके पर जायजा लेंगे। टीएमसी समेत अन्‍य कई दलों के नेताओं ने आज लखीमपुर पहुंचने का ऐलान किया है। पुलिस पूरी तरह कोशिश कर रही है कि नेताओं को लखीमपुर आने से रोका जाए।

Lakhimpur Khiri News: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले बवाल, भाजपा नेता ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी, अजय मिश्रा के बेटे पर लगा आरोप