8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ कार्यकर्ता 12.70 करोड़ परिवारों के घर जाकर कहेंगे धन्यवाद

- वैचारिक एकमत लोगों को चुन संघ परिवार में शामिल करने की बन रही योजना- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चित्रकूट में आयोजित मंथन शिविर खत्म

2 min read
Google source verification
rss.jpg

लखनऊ. RSS new plan राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राम मंदिर निर्माण के लिए जिन 12.70 करोड़ परिवारों (12.70 crore families House) ने चंदा दिया है, संघ ने अपने कार्यकर्ताओं को कहाकि, वे इन सभी के घर जाएं और धन्यवाद (Thank you) दें। चित्रकूट में मंगलवार को समाप्त हुई बैठक में संघ ने यह फैसला किया है। माना जा रहा है आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 तक यूपी की जनता को राम मंदिर मुद्दे से लुभाया जा सके।

अयोध्या में राममंदिर की नींव और प्लींथ में लग रहा मिर्जापुर का लाल पत्थर

3 अप्रैल तक 3500 करोड़ रुपए चंदा :- अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए 3 अप्रैल 2021 तक लगभग 3500 करोड़ रुपए समर्पण निधि (चंदा) एकत्र हो चुकी है। 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक चले इस समर्पण अभियान में विहिप ने देश के 12.70 करोड़ परिवारों तक अपनी पहुंच बनाई। इन परिवारों के 65 करोड़ लोगों ने इस अभियान में अपना योगदान दिया। इस अभियान में विहिप के 20.21 लाख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

एक विचार के लोगों को संघ से जोड़ें :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मानना है कि राम मंदिर निर्माण के लिए एक भी रुपए का योगदान देने वाला परिवार या व्यक्ति किसी न किसी रूप में हिंदुत्व की विचारधारा से प्रभावित है। इसलिए संघ की कोशिश है कि ऐेसे परिवारों को अपने अभियान से जोड़े।

संस्कृति के मूल मुसलमानों को जोड़ने का प्रयास :- संघ प्रमुख मोहन भागवत बार-बार मुस्लिम समुदाय को हिंदुत्व से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो इसके पीछे मंतव्य यही है कि वे (मुस्लिम) अपने आपको इस संस्कृति के मूल के साथ जोड़ सकें, जिससे देश की अखंडता सुरक्षित रखी जा सके। इसमें मुस्लिमों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्ग भी शामिल हैं।

पांच दिवसीय बैठक सम्पन्न :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पांच दिवसीय बैठक में 50-55 लोग शामिल हुए और 250 लोग वर्चुअली जुड़े।