24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिल्पा शेट्टी पर केस दर्ज कराने वाली ज्योत्सना चौहान ने बताई ठगी की पूरी कहानी, जनता चौंकी

- शिल्पा शेट्टी से लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Jul 2025, 4:10 PM IST

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

लखनऊ. हरदिल अजीज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुसीबतें बढ़ रही हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने वाली ज्योत्सना चौहान ने कई खुलासे (cheating Story) किए हैं। ज्योत्सना चौहान (Jyotsna Chauhan) ने आरोप लगाया कि, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां की कम्पनी ने उनसे 1.36 करोड़ रुपए से ज्यादा का फ्रॉड किया है।

अयोध्‍या में हत्या का राज फाश, प्रेमिका को खेत में दफनाकर जमीन समतल कर दिया

हर माह पांच लाख की कमाई का सपना :- ज्योत्सना चौहान ने बताया कि, शिल्पा शेट्टी की कम्पनी अयोसिस की डायरेक्टर किरण बाबा से उनकी मुलाकात वर्ष 2019 में हुई थी। बाबा ने बताया कि, कम्पनी आयोसिस (Iosis Wellness Centre) की फ्रेंजाइजी लेने पर हर माह पांच लाख रुपए की कमाई हो सकती है। वेलनेस सेंटर खोलने के लिए 85 लाख रुपए का निवेश लगेगा। और शिल्पा शेट्टी खुद सेंटर का उद्घाटन करेंगी। किरण बाबा के 5 और साथी इस ठगी में शामिल थे।

एग्रीमेंट पर मुकुराने लगे :- ज्योत्सना चौहान ने इस ठगी की एक एक परत उधेड़ते हुए बताया कि, लालच में आकर अप्रैल 2019 में विभूतिखंड के रोहताश प्रेसिडेंशियल में एक दुकान किराए पर लेकर वेलनेस सेंटर शुरू किया। पर जब शिल्पा की कंपनी से एग्रीमेंट की बात आई तो तो सभी ने टालना शुरू कर दिया। इसके बाद भी सेंटर के उद्घाटन के लिए शिल्पा को बुलाने के नाम पर 11 लाख रुपए की और मांग की।

मेरे साथ ठगी हुई :- ठगी के जाल में फंसी ज्योत्सना ने बेहद मायूसी से कहाकि, किरण बाबा ग्रुप ने वेलनेस सेंटर को अपने हिसाब से डिजाइन कराया। हर सामान मुंबई से भेजा जाने लगा। 5 हजार के प्रोडेक्ट के लिए उनसे 15 हजार वसूला गया। फिर कंपनी के कर्मचारियों ने पूरे सेंटर पर कब्जा जमा लिया। तब मुझे अहसास हुआ कि, मेरे साथ ठगी हुई है।

कंपनी से कोई लेना देना नहीं :- शिल्पा शेट्टी

ज्योत्सना चौहान 1.36 करोड़ का निवेश किया है। जब पैसा नहीं मिला तो मजबूर होकर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के खिलाफ हजरतगंज और विभूति खंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। शिल्पा का कहना है कि उनका कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। वह आयोसिस के शेयर पहले ही किरण बाबा को बेच चुकी हैं।

पूछताछ के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना :- लखनऊ पुलिस दो टीमों को शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए मुंबई भेज रही है। इनमें से पहली टीम मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम अगले हफ्ते तक पहुंच सकती है।