लखनऊ-कानपुर रूट पर 34 ट्रेनें निरस्त होने के बाद मरुधर एक्सप्रेस समेत दर्जनों ऐसी ट्रेनें हैं जिनका संचालन अपने निर्धारित रूट पर होगा। ये ट्रेनें लखनऊ-कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत दे सकती हैं। इनमें गोरखपुर एलटीटी, उद्योग नगरी, कोलकता-आगरा एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, लखनऊ-जयपुर, छपरा- मथुरा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, गरीब रथ, शताब्दी एक्सप्रेस, इंदौर -एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस समेत लखनऊ कानपुर के बीच मेमू 64201, 6420, 64260, 64211 का संचालन यात्रियों को बड़ी राहत देगा।