26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड लक शैली सिंह, मां कपड़े सिल कर झांसी की बेटी को खेलों में बढ़ा रही है आगे

- तमाम संघर्षों और आर्थिक दिक्कतों का सामना कर झांसी की एथलीट शैली सिंह (17 वर्ष) ने इतिहास रचा

2 min read
Google source verification
world_athletics_championships.jpg

लखनऊ/झांसी. तमाम संघर्षों और आर्थिक दिक्कतों का सामना कर झांसी की एथलीट शैली सिंह (17 वर्ष) ने इतिहास रच दिया। अपनी मेहनत और कबलियत के भरोसे शैली सिंह ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.40 मीटर के साथ क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल के रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले वर्ष 2016 में एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ष 2018 में हिमा दास ने अंडर-19 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का मान बढ़ाया है।

नरौरा के गंगा तट पर होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, सरयू में भी प्रवाहित होंगी अस्थियां

मां ने दिखाया सपना :- झांसी के पारीछा की शैली सिंह अपने सपने को धीरे—धीरे पूरा कर रही हैं। पर शैली की आंखों में इस सपने की लौ जलने में उनकी मां विनीता का बड़ा हाथ है। उसकी मां ने अकेले दम पर शैली को पाला पोसा और उसे बड़ा किया। कपड़े सिल कर बेटी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। परिवार में शैली की एक बहन और एक और भाई है।

अंजू बॉबी जॉर्ज ने लिया गोद :- शैली अभी बेंगलुरु में लंबी कूद की प्रसिद्ध एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज की अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है। अंजू के पति बॉबी जॉर्ज उनके कोच हैं। शैली ने जून में 6.48 मीटर लंबी छलांग लगाकर राष्ट्रीय सीनियर अंतर राज्य चैंपियनशिप जीती थी। बॉबी जॉर्ज ने 2017 में राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में इस प्रतिभा को देखा था। उसके बाद अंजू बॉबी ने शैली को गोद ले लिया। और अब बेंगलुरु में उनकी अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। अंजू बॉबी जॉर्ज ने मां विनीता को आश्वस्त किया कि, उनकी बेटी शैली के अंदर बहुत प्रतिभा है बस थोड़ा संवारने की जरूरत है।

शैली सिंह का मुकाबला है कड़ा :- नैरोबी में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है। शैली ने शुक्रवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.40 मीटर के साथ क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहकर फाइनल में अपनी जगह तो बना ली पर गोल्ड के लिए उनका कड़ा मुकाबला है। फाइनल में स्वीडन की माझा असकाग ग्रुप-ए में 6.39 मीटर के साथ शीर्ष पर हैं। इसके अलावा ब्राजील की लिसांद्रा 6.36 मीटर, जमैका की शांति फोरमैन 6.27 मीटर और यूक्रेन की मारिया होरीलोबा 6.24 मीटर के साथ पदक की दावेदार मानी जा रही हैं। गुड लक शैली सिंह...