14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ के सार्थक करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, चीन में दिखाएंगे भारतीय संस्कृति

लखनऊ के छात्र सार्थक 2 से 9 जुलाई तक चीन में आयोजित होने वाले छात्र विनिमय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

less than 1 minute read
Google source verification
sarthak sinha

लखनऊ के सार्थक करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, चीन में दिखाएंगे भारतीय संस्कृति

लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के छात्र सार्थक प्रकाश सिन्हा 2 से 9 जुलाई तक चीन में आयोजित होने वाले छात्र विनिमय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सार्थक उत्तर प्रदेश से इकलौते व्यक्ति होंगे जो चीन में अपने देश की भारतीय संस्कृति की झलकियां दिखाएंगे। यह खेल विभाग व युवा मंत्रालय की ओर से जारी किया कार्यक्रम है, जिसमें देश के अलग-अलग कोने से बेस्ट पर्फारमेंस व्यक्ति अपने यहां के कल्चर को प्रमोट करेंगे। सार्थक का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हुआ है।

भारत-बोत्सवाना में भी किया प्रतिनिधित्व

सार्थक लखनऊ विश्वविद्यालय के मास्टर इन ट्रैवल एंड टूरिज्म के छात्र हैं। इससे पहले सितंबर 2018 में दिल्ली में आयोजित भारत-बोत्सवाना यूथ कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने इंडिया को रिप्रेजेंट किया था। इसमें उन्होंने भारत और बोत्सवाना के बीच बढ़ते संबंधों और टेक्नोलॉजी संबंधित कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इसी तरह उन्होंने भारत-चेक गणराज्य यूथ कांफ्रेंस, राष्ट्रीय युवा महोत्सव आदि कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा सार्थक सामाजिक कार्य से भी जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें:लविवि के सार्थक सिन्हा को भारत-बोत्सवाना संवाद में किया गया सम्मानित

सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्त आकांक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रिय प्रबंधक अशोक श्रोति, लविवि कुलपति एस. पी.सिंह, नेशनल पी. जी. कॉलेज की प्रधानाचार्य नीरजा सिंह को दिया है।