18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

UP Assembly Election 2022 Updates - राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया फीडबैक- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री से की मुलाकात

less than 1 minute read
Google source verification
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात के बाद कहाकि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी (BJP win 300 seats) और यूपी में पुनः सरकार बनाएगी।

कोरोना काल में महंगाई ने कमर तोड़ दी फिर भी कहें सब चंगा सी : अखिलेश यादव

बीएल संतोष कई दिग्गजों से मिले :- राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष (BL Santosh) ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फीडबैक लेने के लिए आज प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को पार्टी कार्यालय बुलाया था। जिसमें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल थे। इसके अलावा भी कुछ मंत्रियों ने मुलाकात की।

सीधा सवाल आज चुनाव हुए तो क्या :- बीएल संतोष

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीएल संतोष मंत्रियों से स्पष्ट पूछ रहे हैं यदि आज की डेट में चुनाव हो तो क्या परिणाम होंगे। जनता के बीच संगठन और सरकार को लेकर क्या धारणा है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत के लिए क्या किया जाना चाहिए । सरकार और संगठन के स्तर पर कहां खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए।