
उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र शुरू, नारेबाजी के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण पूरा किया
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से पहले ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। जिसमें समाजवादी पार्टी विधायक आगे थे। पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना अभिभाषण पूरा किया।
राज्यपाल का अभिभाषण :- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में कोरोना के समय सरकार के किए प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि सीएम योगी और उनकी टीम के प्रयासों से करीब चालीस हजार प्रवासी मजदूर और करीब 14 हजार छात्रों को सकुशल घर पहुंचाया। कोरोना जैसी महामारी की शुरूआत पर प्रदेश के पास संसाधनों की कमी थी पर अपने कुशल नेतृत्व से आज हर जिला अस्पताल में आईसीयू का इंतजाम किया गया है। हम कोरोना वॉरिर्यस का अभिनंदन करते हैं। देश ने दुनिया दो कोरोना वैक्सिन दी।
यूपी में हो रहा है विकास :- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश के विकास पर चर्चा करते हुए कहाकि, प्रदेश में तीन एक्सप्रेस वे बन रहे है। काम तेजी से हो रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर में लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाई गई है।
अयोध्या के दीप उत्सव की प्रशंसा :- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में अयोध्या में दीप उत्सव की जमकर प्रशंसा की। कहाकि दीप उत्सव ने रिकार्ड के साथ जनता के मन को भी मोहा है। काशी, मथुरा में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर राज्यपाल पटेल यूपी सरकार के कामों की तारीफ की। कहाकि, सरकार ने जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है वहीं पुलिस आधुनिकीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।
समाजवादी पार्टी ने की नारेबाजी :- उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने से पूर्व गुरुवार को किसान समस्याओं व महंगाई के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता ट्रैक्टर लेकर विधान भवन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा एमएलसी राजेश यादव समेत तीन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Published on:
18 Feb 2021 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
