
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का 49वां जन्मदिन, पीएम सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। हालांकि सीएम योगी पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) का जन्मदिन नहीं मनाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सीएम योगी को पूर्वाश्रम जन्मदिन की शुभनामनाएं दी। योगी आदित्यनाथ सभी को धन्यवाद दिया।
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। सीएम योगी के तीन बहनें और तीन भाई हैं। योगी का मन बचपन से ही अध्यात्म की ओर झुकने लगा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं। उनके लाखों प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं जरूर देते हैं। और सीएम उनको धन्यवाद कहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी वह बगैर किसी आयोजन के रोजाना की तरह बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सीएम योगी को पूर्वाश्रम जन्मदिन की शुभनामनाएं दी।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपकी शुभेच्छाओं और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। आपकी प्रेरणा व कुशल मार्गदर्शन में हम सभी पूर्ण सामर्थ्य के साथ 'नए भारत, सशक्त भारत' के निर्माण में योगदान करते रहें, ऐसी प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं।
योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त भी हैं। योगी ने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Published on:
05 Jun 2020 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
