
UP Unlock: उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अनलॉक, सीएम योगी हटाई पाबंदियां, रक्षाबंधन पर खुलेंगे बाजार
लखनऊ. New Lockdown Guidelines उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अनलॉक हो गया है। अब सातों दिन बाजार और दुकानें खुलेंगी। यूपी में एक दिन की साप्ताहिक बंदी को भी हटा दिया गया है। रविवार को भी अब दुकानें खुलेंगी। कोरोनावायरस संक्रमण के घटते केसों को दिखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया है। साथ ही यह भी निर्देश जारी किया है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।
शासनादेश जारी :- रक्षाबंधन का यूपी की जनता को तोहफा देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को अनलॉक कर दिया है। सीएम योगी ने अपनी टीम-9 के संग मंथन कर यह निर्देश जारी किया था कि स्थिति का आंकलन कर साप्ताहिक बंदी खत्म की जाए। इस पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने विचार के बाद इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया।
सातों दिनों होगी बाजार में गतिविधियां :- जारी शासनादेश निर्देश में कहा गया कि, अब से सभी शहरों, बाजारों, उद्योगों, कारखानों में कोविड काल से पहले प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाए। शासनादेश में मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सेनिटाइजर के प्रयोग अति आवश्यक बताया गया है। सप्ताह में सातों दिनों सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियों की अनुमति दी है। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 Aug 2021 03:48 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
