29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट, यूपी में जल्द होगी होमगार्ड की भर्ती, करीब 30000 पद रिक्त, योग्यता के बारे में जानें

- यूपी होमगार्ड की भर्ती में काफी समय से नहीं हुई - संभावना आने वाले कुछ समय में यूपी होमगार्ड विभाग करेगा होमगार्ड की भर्ती - अभी एक अनुमान के अनुसार यूपी में करीब 30 हजार पद रिक्त

2 min read
Google source verification
अलर्ट, यूपी में जल्द होगी होमगार्ड की भर्ती, करीब 30000 पद रिक्त, योग्यता के बारे में जानें

अलर्ट, यूपी में जल्द होगी होमगार्ड की भर्ती, करीब 30000 पद रिक्त, योग्यता के बारे में जानें

लखनऊ. UP Home Guard Recruitment 2021 यूपी में काफी समय से होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, आने वाले कुछ समय में यूपी होमगार्ड विभाग, होमगार्ड की भर्ती करेगा। अभी एक अनुमान के अनुसार यूपी में करीब 30 हजार रिक्त पद हैं। पर अभी तक भर्ती कर कोई भी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। होमगार्ड की भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है, और भर्ती कैसे होती है, इस बारे में जानें?

यूपी में 5000 नोटरी अधिवक्ता की नियुक्ति शीघ्र मिलेंगे हजारों रुपए, जानें कैसे बनें नोटरी वकील?

वर्तमान में उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। जिनमें से करीब 86,000 पदों पर ही होमगार्ड जवान कार्यरत हैं। हर वर्ष करीब 3 से 4 हजार जवान रिटायर हो जाते हैं। ऐसे में वर्तमान में विभाग में कुल रिक्त पदों की संख्या 30 हजार के करीब है। जिसमें लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विभाग इतने ही पदों पर भर्ती आयोजित कर सकता है। फिलहाल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

होमगार्ड की भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है, और भर्ती कैसे होती है, इस बारे में जानें?

आयु सीमा:- यूपी होमगार्ड भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
शैक्षिक योग्यता :- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास।
शारीरिक मापदंड :-
लंबाई- सामान्य वर्ग- 167.7 सेंमी, एससी/एसटी- 162.6 सेंमी
चेस्ट बिना फुलाए- सामान्य वर्ग- 78.8 सेमी, एससी/एसटी- 76.5 सेमी
चेस्ट फुलाने के बाद- सामान्य वर्ग- 83.8 सेमी, एससी/एसटी- 81.5 सेमी
चयन प्रक्रिया :— योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार होने की संभावना।
होमगार्ड की सैलरी :- उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान को मानदेय के रूप में 500 रुपए प्रतिदिन मिलता है। इस अनुसार कम से कम 15 हजार रुपए महीने की सैलरी मिलेगी।