
यूपीएसईई 2020 प्रवेश परीक्षा की नई डेट की घोषणा शीघ्र
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लगा हुआ है। जिसे देखते हुए सभी शैक्षिणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा यूपीएसईई 2020 को भी टाल दिया गया है। फॉर्म में संशोधन की तिथि बढ़ाने के साथ परीक्षा की नई तिथि शीघ्र घोषित हो सकती है।
कोरोना वायरस ने पिछले तीन दिन में अपना क्ष़त्र बढ़ा लिया है। 6 मार्च को 305 कोरोना पाजिटिव मरीज थे, जो 9 मार्च को बढ़कर 410 के करीब पहुंच चुके हैं। तीन दिन 105 मरीजों की बढ़त कोरोना वायरस के प्रकोप को दिखा रही है।
लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे स्कूल के छात्र-छात्राएं भी घरों के अंदर हैं, सभी कोचिंग भी बंद है। छात्र-छात्राएं घरों में रहकर ऑनलाइन ही पढ़ाई कर रहे हैं। अभी लॉकडाउन को लेकर भी असमंजस बना हुआ है और मंथन चल रहा है। ऐसे में मई में होने वाली यूपीएसईई 2020 को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इसके फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह अप्रैल थी, जिसमें 162981 छात्रों ने आवेदन किया। पिछले साल 138280 ने फॉर्म भरा था। परीक्षा की तिथि 10 मई निर्धारित थे, लेकिन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय किया। एकेटीयू के मीडिया प्रभारी आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि तारीख की जल्द ही घोषणा होगी। 14 अप्रैल तक छात्र अपने फॉर्म में संशोधन करा सकते हैं।
Published on:
09 Apr 2020 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
