25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : 25 दिसंबर के बाद भी यूपी के इस जिले के ग्राम प्रधान करते रहेंगे काम, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

-उत्तर प्रदेश 75 जिलों की सभी ग्राम पंचायतें 25 दिसंबर रात 12 बजे के बाद हो जाएंगी भंग -पर एक ऐसा जिला है जहां ग्राम पंचायत का कार्यकाल चलता रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : 25 दिसंबर के बाद भी यूपी के इस जिले के ग्राम प्रधान करते रहेंगे काम, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : 25 दिसंबर के बाद भी यूपी के इस जिले के ग्राम प्रधान करते रहेंगे काम, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश 75 जिलों की सभी ग्राम पंचायतें 25 दिसंबर रात 12 बजे के बाद भंग हो जाएंगी। पर एक ऐसा जिला है जहां ग्राम पंचायत का कार्यकाल चलता रहेगा। ग्राम प्रधान अपना कार्य करते रहेंगे। चौंक जरूर गए होंगे। और यूपी के 75 जिलों में से उस जिले का नाम तलाश रहें होंगे। यूपी का वह जिला है गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर जिले में अभी ग्राम प्रधान काम करते रहेंगे।

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : यूपी के ग्राम प्रधानों के लिए शनिवार होगा भारी, छीन जाएंगेे सारे अधिकार

उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। सिर्फ गौतमबुद्ध नगर जिले में ग्राम प्रधान काम करते रहेंगे। वजह भी बड़ी आश्चयर्जनक है। गौतमबुद्ध नगर जिले में ग्राम पंचायत का चुनाव मई 2016 में चुनाव हुए थे। इस कारण इन सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 14 जून 2021 को पूरा होगा। इस जिले में 88 ग्राम पंचायतों हैं। इसके अलावा गोंडा जिले की 10 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है।

Year Ender 2020: यूपी की 10 प्रमुख शख्सियतें जिनका 2020 में हुआ निधन

इसके अतिरिक्त यूपी के सभी जिलों की 58656 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश गुरुवार को जारी हो गया है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने ग्राम पंचायतों प्रशासकों की तैनाती के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है। प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारी एडीओ से निचले स्तर के अधिकारी तैनात नहीं किए जाएंगे।