
राजधानी लखनऊ में सुबह सात बजे की फोटो : संजय कुमार श्रीवास्तव
लखनऊ. पूरा उत्तर प्रदेश कंपकंपाती ठंड और घने कोहरे की चादर से लिपटा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है। लोग ठिठुर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह सात बजे तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शनिवार सुबह की शुरुआत जीरो विजिबिलिटी के साथ हुई। शाम में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे कि गलनभरी ठंड बढ़ जाएगी। ऐसी आशंका है कि मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा सकता है। 12 जनवरी और 13 जनवरी को बारिश भी हो सकती है। जिससे ठंड अपने बिगड़े रुप आ सकता है। सुकून की बात यह थी सुबह 12 बजे धूप के दर्शन हो गए। मौसम कुछ गर्मी आई पर गलन बरकरार रही।
मौसम विभाग के ऑल इंडिया बुलेटिन कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। इन इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी देखा जा सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 11 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। जिस वजह से 12 जनवरी को प्रदेश में बारिश की चेतावनी है। विभाग ने 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देख जा रहा है। लखनऊ में पिछले 2 दिनों में रात का तापमान 10 डिग्री से गिरकर महज 5 डिग्री सेल्सियस ही रह गया है। 9 जनवरी को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान महज 5 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। आज रात भी तापमान के गिरने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में सबसे ठंडा चुर्क (सोनभद्र) रहा जहां रात का तापमान 2.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।
ठंड में ये बढ़ोतरी मौसम के खुलने और ठण्डी हवाओं से हुई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज शनिवार सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह की शुरुआत जीरो विजिबिलिटी के साथ हुई। शाम में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे कि गलनभरी ठंड बढ़ जाएगी।
प्रदेश के कई जिलों में आज स्कूल खुले। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गया और कुछ ने आज भी बंक मार दिया। रविवार की छुट्टी है, सोमवार को हो सकता है ठंड के प्रकोप को देखते हुए यूपी के कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी जाए।
14 जनवरी को मकर संक्रान्ति होती है। ऐसे में इसके बाद सूर्य उत्तरायण हो जाएगा। इसके बाद दिन की बड़े होने शुरू हो जाएंगे। 14 जनवरी से शादी ब्याह के शुरू होने के साथ ही तमाम पर्व त्यौहार भी शुरू हो जाते हैं।
Published on:
11 Jan 2020 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
