1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर के तिवारी बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव आर के तिवारी बनाए गए हैं। अभी तक आर के तिवारी कार्यवाहक मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव बना दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
आर के तिवारी बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

आर के तिवारी बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव आर के तिवारी बनाए गए हैं। अभी तक आर के तिवारी कार्यवाहक मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव बना दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद 1 सितम्बर को कृषि उत्पादन आयुक्त आरके तिवारी को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया। मुख्य सचिव कार्यालय में आरके तिवारी ने अनूप चंद्र पांडेय से कार्यभार ग्रहण किया। आरके तिवारी वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को 30 जून 2019 को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। उन्हें फरवरी 2019 में रिटायर होना था। पर योगी सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया।

अब तक वह मुख्य सचिव पद की कार्यवाहक जिम्मेदारी के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा का पद भी संभाल रहे थे। राजेंद्र कुमार तिवारी आगरा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।

Story Loader