14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का यूपी में 19 मार्च को गरज संग बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बदल रहा मौसम का मिजाज

यूपी में 19 मार्च को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

2 min read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी में 19 मार्च को गरज संग बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बदल रहा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का यूपी में 19 मार्च को गरज संग बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बदल रहा मौसम का मिजाज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग, यूपी में 19 मार्च को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जता रहा है। साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ में शनिवार और रविवार को बदली छाई रहने की संभावना है और तेज हवा संग बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है।

Weather update : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले तीन-चार दिन होगी बारिश

मौसम में बना रहेगा उतार-चढ़ाव :- मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात हुआ। इसका असर दिल्ली और पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पड़ने के आसार हैं। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, जालौन आदि में बदली छाई रहने की संभावना है। कुछ शहरों में 19 मार्च और 20 मार्च को तेज हवा संग बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने ललितपुर, झांसी, आगरा, मथुरा में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दूसरा विक्षोभ 22 मार्च को होगा सक्रिय :- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि, अभी कई पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 24 मार्च तक उत्तराखंड व पहाड़ी राज्यों में वर्षा हो सकती है, बर्फ भी गिरने का पूर्वानुमान है। जिसका कुछ असर उत्तराखंड से लगे यूपी के कई शहरों में पड़ सकता है। दूसरा विक्षोभ 22 मार्च को सक्रिय होगा। यह काफी मजबूत रहेगा। इसकी वजह से कई जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी।

इस बार मार्च में अधिक पश्चिमी विक्षोभ :- डॉ. पांडेय ने बताया कि, वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ हर साल फरवरी माह में अधिक सक्रिय होते हैं। पर इस वर्ष फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ कम आए और मार्च में अधिक संख्या में बन रहे हैं। 25 मार्च के बाद मौसम साफ रह सकता है। हवा सामान्य से तेज चलेगी।