9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का यूपी में आने वाले एक सप्ताह तक शीतलहर और भारी ठंड का अलर्ट, सब हैरान

यूपी के अन्य जनपदों में भी ठंडी हवाएं परेशान करेंगीपहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं उत्तर प्रदेश में बढ़ाएंगी गलन आईएमडी अपडेट कई हिस्सों में घने कोहरे के आसार राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह से चल रहीं हैं ठंडी हवाएं

2 min read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी में आने वाले एक सप्ताह तक शीतलहर और भारी ठंड का अलर्ट, सब हैरान

मौसम विभाग का यूपी में आने वाले एक सप्ताह तक शीतलहर और भारी ठंड का अलर्ट, सब हैरान

लखनऊ. यूपी के इस बार के अजीबोगरीब मौसम से जनता संग मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, समूचे उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते के लिए मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं पहाड़ों से होकर आएंगी ठंड को बढ़ा देंगी। शीतलहर का यह प्रकोप यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अधिक और यूपी के तराई क्षेत्रों में बहुत अधिक देखने को मिलेगा। ऐसी संभावना कि इस सर्दी के मौसम की आखिरी शीतलहर होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अपडेट है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रहीं हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि, रविवार सुबह से तेज गति से ठंडी हवा चलने लगी हैं। 11 जनवरी और 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं पहाड़ों से होकर आएंगी, जिससे राज्य में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी। पहाड़ों से आने वाली ये हवाएं गलन बढ़ाएंगी।

पीने के शौकीन हो जाएं सतर्क, अगर घर में शराब रखना है तो नई आबकारी नीति पढ़ें

शुष्क और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी यूपी में ठंड :- स्काईमेट के अनुसार, यूपी में मौसम साफ हो गया है। बारिश बंद हो गई है। उत्तर पश्चिमी दिशा से शुष्क और ठंडी हवाएं अब यूपी में ठंड को एक बार फिर से बढ़ाएंगी। उत्तर प्रदेश के शहरों में दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास आ जाएंगे। उत्तर प्रदेश में शुष्क और साफ मौसम के साथ उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं का यह परिदृश्य आने वाले एक हफ्ते तक बने रहने की संभावना है।

Weather Update : एक बार फिर मचलेगा मौसम का मन, चलेगी शीत लहर गिरेगा पारा

लखनऊ का मौसम हो गया ठंडा:- लखनऊ शहर सोमवार सुबह-सुबह ठंडी हवाओं का झोंका चला। पारा में गिरावट थी। जनता कांप रही है। राजधानी लखनऊ का सोमवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड हवाओं का दौर जारी रहेगा।