
मौसम विभाग का यूपी के कई शहरों में आने वाले 72 घंटों में तेज ठंड का अलर्ट
लखनऊ. यूपी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव आ रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, बुधवार रात उत्तराखंड में 3500 से अधिक मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। तो यह संभावना है कि आने वाले 72 घंटों में यूपी के उत्तराखंड से लगे जिलों में अचानक ठंड बढ़ जाए। और अगर हवाएं चलीं तो तापमान और गिर सकता है। राजधानी लखनऊ और उसके आस—पास के जिलों में बुधवार को तो सुबह और रात ठंडी हैं। पर दिवाली वाले दिन गरमी बढ़ जाएगी। वजह से पटाखों की गरमी। फिलहाल यूपी में औसतन 30 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
इस बार कड़ाके की ठंड :- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, नवंबर अंत में पारा काफी नीचे गिर जाएगा। और इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वैसे उत्तर प्रदेश का मौसम साफ रहेगा।
बढ़ने लगी है ठंड :- उत्तर प्रदेश के कई शहरों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी से कानपुर के तापमान में अभी और गिरावट आएगी। पर चिंता इस बात की है कि दिवाली की वजह से, यूपी में भी हवा की गुणवत्ता के ख़राब होने की संभावना है।
Updated on:
03 Nov 2021 07:15 pm
Published on:
03 Nov 2021 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
