लखनऊ. Weather News Update : यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कश्मीर के पहाड़ों से आ रही हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी हैं। पश्चिमोत्तर हवाओं की वजह से यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। हवाएं चल रही हैं। बनारस में तो खास बात यह है कि ये हवा ठंड के साथ साफ भी हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, दीपावली में अगर आसमान में बादल नहीं छाए तो धुंध का प्रभाव कुछ कम ही रहेगा।