
मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24-25 जनवरी को शीत लहर, ठंड और घने कोहरे का अलर्ट
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कड़ाके ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह कोहरा, ठंड के साथ हल्की बूंदों की बरसात लगातार पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आने वाली 24 जनवरी और 25 जनवरी को शीत लहर, ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ने की संभावना है। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 15.6 (सामान्य से 7.1 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 कम) दर्ज किया गया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आई पूर्वी हवाओं में नमी की वजह से कोहरा छाया रहा। शनिवार को धूप देर से निकलेगी की उम्मीद है। गलन और बढ़ सकती है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह 11 बजे तक कोहरा कुछ कम हुुुआ । पर गलन बरकरार है। लोग ठिठुराते हुए अपने आफिस और कम पर जा रहे थे। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Published on:
23 Jan 2021 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
