16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हफ्ते तापमान घटेगा और ठण्ड से करेंगे आप सामना

गुलाबी सर्द मौसम का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार रहे

2 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Nov 16, 2016

लखनऊ.
गुलाबी सर्द मौसम का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार रहे। इस हफ्ते के अंत तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इतना ही नहीं सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को धुंध का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप रात को ऑफिस से लौटते हैं तो गर्म कपडे साथ में रखना ना भूलें क्योंकि रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्द हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की सर्द हवाएं जल्द चलने से ठंड की शुरुआत इस बार जल्दी हो रही है।


राजधानी के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया की बीते एक हफ्ते से तापमान में गिरावट जारी है। शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




मौसम रहेगा शुष्क

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया की अगले हफ्ते तक तापमान में और गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उन्होंने बताया की मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम को धुंध रहेगा।


उन्होंने बताया की राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हवाओं में घुली ठंडक, ठिठुरन का अहसास करा रही है। बुधवार को सुसभ्य से आसमान साफ़ था तो अच्छी धूप निकालो और ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल ठंड का असर कहीं ज्यादा रहेगा। न्यूनतम तापमान भी पिछले वर्ष की तुलना में चार से पांच डिग्री तक कम है।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में धुंध छाने से साथ ठंड में इजाफा हो सकता है। राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

ये भी पढ़ें

image