
Priyanka Gandhi
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए कम वक्त बचा है। कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी अभियान का आगाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सियासी नजरिए से उर्वर माना जाता है। यूपी में कांग्रेस के चुनावी अभियान की अगुवाई यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ही करेंगी। वर्तमान में यूपी में कांग्रेस के पास उनसे बड़ा क्राउड पुलर कोई दूसरा नहीं है। वह यूपी के 18 मंडलों में रैलियां करेगी। 12000 किमी की प्रतिज्ञा यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस चार जनसभाएं करेगी। और इसका आगाज पश्चिमी यूपी के मेरठ शहर से होगा। मेरठ में 29 सितम्बर जनसभा होगी। फिर दो अक्तूबर को बनारस, 7 को आगरा और 12 अक्तूबर को गोरखपुर में जनसभाएं की जाएंगी। इन जनसभाओं से कांग्रेस जनता की नब्ज टटोलेगी।
कांग्रेस की नई रणनीति :- कांग्रेस की रणनीति के अनुसार अभी तक प्रतिज्ञा यात्रा को 20 सितम्बर से निकाला जाना तय हुआ था। पर बैठक में नई रणनीति में यह तय किया गया कि प्रतिज्ञा यात्रा से पहले कुछ जनसभाएं कर पहले माहौल को गर्म कर लिया जाए और जनता में अपनी उपस्थिति का पता किया जाए। और यात्रा की शुरुआत नवरात्रि से की जाएगी।
पश्चिमी यूपी के शहर मेरठ से होगा आगाज :- पश्चिमी यूपी का राजनीति रूप से मजबूत शहर मेरठ से 29 सितम्बर को जनसभाओं की शुरुआत की जाएगी। चार जनसभाएं तय हो चुकी हैं, इनमें दो पश्चिमी तो दो पूरब में की जाएंगी। वहीं चित्रकूट में भी जनसभा होनी है लेकिन तारीख अभी तय नहीं है। इन सभी जनसभाओं का खाका तैयार हो चुका है। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और सचिव नाइक जिलों के नेताओं के साथ बैठक कर तैयारी कर रहे हैं।
45 जिलों से निकलेगी प्रतिज्ञा यात्रा :- पहली प्रतिज्ञा यात्रा अयोध्या से नवरात्र सात अक्तूबर को निकालने पर सहमति बनी है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अयोध्या और नवरात्रि का गठजोड़ अनायास ही नहीं है। इसके कई मायने हैं। यह यात्रा 12 अक्तूबर को गोरखपुर पहुंचेगी जहां जनसभा की जाएगी। वहीं 17 अक्तूबर को दूसरी यात्रा यहीं से शुरू होकर देवरिया, आजमगढ़ जाएगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे की टैगलाइन से साथ 12 हजार किमी की यात्रा निकालने की घोषणा कर चुकी है। लगभग 45 जिलों से यह यात्रा निकाली जाएगी।
Published on:
20 Sept 2021 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
