14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में दिनदहाड़े छेड़खानी, युवती ने गैस एजेंसी में घुसकर बचाई इज्जत, पुलिस ने किया जबरन समझौता!

Lucknow Crime: लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती से सरेराह छेड़खानी की। युवती ने गैस एजेंसी में छुपकर अपनी इज्जत बचाई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय, युवती पर समझौते का दबाव बनाया और आरोपियों को छोड़ दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Sep 03, 2024

Lucknow Crime

Lucknow Crime

Lucknow Crime : लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ की घटना हुई। युवती अपनी नौकरी से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तभी दो बाइक सवार युवकों ने स्कूटर इंडिया चौराहे पर उसे रोककर जबरदस्ती उसका हाथ खींच लिया और मोबाइल फोन छीन लिया। बचाव के लिए युवती एक पास की गैस एजेंसी में घुस गई।

यह भी पढ़ें: Crime: फेसबुक पर दोस्ती के बाद लखनऊ में युवती से गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय समझौते के लिए किया मजबूर

युवकों ने एजेंसी के बाहर खड़े होकर इंतजार किया, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती और आरोपियों को थाने ले गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने न केवल उसकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया, बल्कि उसे रात 10 बजे तक थाने में बैठाकर जबरन सुलहनामा लिखवाकर आरोपियों को भी छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Barabanki Police का अमानवीय चेहरा: दुष्कर्म पीड़िता के साथ अभद्रता, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर और SI सस्पेंड

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग