7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा मंत्रियों पर पत्थर फेंकने वाले चिम्पांज़ी पर बनेगी डॉक्युमेंट्री

बात सुनने में थोड़ी अटपटी लग रही होगी लेकिन सच है। ज़ू में दौरे के लिए आने वाले सपा मंत्रियों को चिम्पैंजी जेसन के पत्थर और ईंटों का सामना करना पड़ा है

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Patrika Desk

Apr 23, 2016

chimpanzee jayson nikita

chimpanzee jayson nikita

लखनऊ.बात सुनने में थोड़ी अटपटी लग रही होगी लेकिन सच है। ज़ू में दौरे के लिए आने वाले सपा मंत्रियों को चिम्पैंजी जेसन के पत्थर और ईंटों का सामना करना पड़ा है। जंतु उद्यान मंत्री एसपी यादव हों या फिर अन्य मंत्री। जेसन के पत्थरबाजी से कोई बचा नहीं। अपनी इस हरकत की वजह से वह हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है। इन दिनों एक बार फिर वह सुर्ख़ियों में है। जेसन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने वाली है जिसमें उसकी पार्टनर और उसके बीच के रोमांस दिखाया जायेगा।

डॉक्यूमेंट्री शूट होने के बाद नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में बन रहे नए थिएटर हॉल में पब्लिक को दिखाई जाएगी। अगले तीन महीने में हाल बनकर तैयार हो जायेगा। हॉल तैयार होने से पहले ज़ू में एनिमल की लव जोड़ी और उनकी दोस्ती पर डॉक्यूमेंट्री शूट होगी। इस पर काम शुरू होने वाला है।

निकिता को लेकर पॉजेसिव है जेसन

ज़ू के चिकित्सक ने बताया की निकिता को लेकर उसका पार्टनर काफी पॉजेसिव है। बाड़े के सामने भीड़ देख वह पत्थर से वार करता है। दोनों में बहुत प्रेम है। दोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं।

अगस्त तक बनकर तैयार होगा थिएटर

-चिड़ियाघर में थिएटर हॉल बनवाने के लिए करीब 50 लाख रुपए का बजट बना था।
-ये थिएटर 1250 स्क्वायर फीट में बन रहा है।
-हॉल में 100 सीटें होंगी, अपने परिवार के साथ बैठकर मूवी का आनंद ले सकेंगे।

वाइल्ड लाइफ के प्रति होंगे जागरूक

हॉल में वाइल्ड लाइफ से सम्बंधित फिल्में दिखाई जाएंगी जिससे लोगों में एनिमल को लेकर प्यार बढे। पब्लिक जानवरों के प्रति जागरूक हो।

ज़ू के निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया की दर्शक तीन महीने बाद इस थिएटर का लाभ उठा पाएंगे। काम तेजी से चल रहा है। जल ही ज़ू के एनिमल पर फिल्म बनना भी शुरू होगा।