प्रदेश सरकार ने तय किया है कि संक्रमण मिलने पर चिड़ियाघर के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा। उधर, कानपुर जू प्रशासन ने प्रभावित बाड़े के एक दर्जन पक्षी मार दिए। कानपुर जू में पक्षियों की मौत के बाद उनके नमूनों की भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद रविवार को चिड़ियाघर को सील कर दिया गया। सेनेटाइजेशन और सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। जू प्रशासन की 8 टीमों ने कैंपस की रैंडम सैंपलिंग की।