
मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी फरार है। 50 हजार की इनामी है।
आफसा अंसारी फरार है। 5 मार्च 2023 को 25 हजार का इनाम घोषित किया। 13 अप्रैल को इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया। इसके बाद इनामी राशि बढ़ाकर 75 हजार कर दी गई। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में था, 28 मार्च 2024 को उसकी मौत हो गई। विधायक बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है।
24 फरवरी, साल 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या हुई। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता आरोपी है। शाइस्ता पर आरोप है कि साबरमति जेल में अतीक अहमद के साथ मिलकर उमेश की हत्या की साजिश रची थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद शाइस्ता फरार है।
शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित
शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है। वह मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हो गई। बेटे असद के एनकांउटर हो गया था। इसके बाद पति अतीक और देवर असरफ के हत्या हो गई। उम्मीद की जा रही थी कि शाइस्ता सरेंडर कर देंगी। शइस्ता बेटे और पति के जनाजे में भी शामिल नहीं हुईं और न ही अभी तक पुलिस को सरेंडर की।
अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी जैनब का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जैनब अपने घर में थी। पुलिस ने उसे आरोपित नहीं किया था। हालांकि दबिश देकर उसे पकड़ा और पूछताछ के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद जैनब ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस बीच पुलिस ने जैनब को भी उमेश पाल हत्याकांड में वांछित कर दिया। आरोपित बनते ही जैनब फरार हो गई। अपने शौहर की हत्या के बाद भी उसका चेहरा आखिरी बार देखने नहीं पहुंची।
Updated on:
29 Mar 2024 03:48 pm
Published on:
29 Mar 2024 03:48 pm
