
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि आज, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र जानें
Mahashivratri 2022 महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार चतुर्दशी तिथि 1 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि 2022 पूजा मुहूर्त एक मार्च सुबह 03.16 से शुरू होकर बुधवार देर रात्रि 1 बजे तक रहेगा। यानी श्रद्धालु पूरे दिन भगवान की शिव की पूजा कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। राहु वृषभ राशि, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा। यह ग्रहों की दुर्लभ स्थिति है और विशेष लाभकारी हैं।
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर जानें
शिवरात्रि यूं तो प्रत्येक माह आती हैं। पंचांग अनुसार प्रत्येक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। जब फागुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी आती है तो उसे महाशिवरात्रि मनाया जाता है। महाशिवरात्रि व्रत सब व्रतों में उत्तम और कल्याणकारी है। महाशिवरात्रि से बढ़कर दूसरा कोई व्रत नहीं है। महाशिवरात्रि व्रत और शिव पूजन के प्रभाव से असंभव भी संभव हो जाते हैं।
महाशिवरात्रि की पूजा विधि
- शिवलिंग में चन्दन का लेप लगाएं।
- पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराएं।
- दीप और कर्पूर जलाएं।
- ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
- शिव को बिल्व पत्र और फूल अर्पित करें।
- पूजा के बाद गोबर के उपलों की अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहुति दें।
- होम के बाद किसी भी एक साबुत फल की आहुति दें।
- सामान्यतया लोग सूखे नारियल की आहुति देते हैं।
महाशिवरात्रि पर शिव मंत्र पढ़ें
1. शिव मोला मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥
2. महा मृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
3. रूद्र गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
Published on:
01 Mar 2022 12:08 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
