ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि, यूपी की जीडीपी विश्व के प्रमुख 6 देशों में शामिल है। इसलिए यूपी की तुलना किसी प्रदेश से नहीं और बल्कि देशों से होना चाहिए। उन्होंने कहा हम वाराणसी में भी कई तरह के निवेश करेंगे, वाराणसी में रिजॉर्ट बनाएंगे। इसके अलावा महिंद्रा ग्रुप इलेक्ट्रिक वाहन की एक फैक्ट्री वाराणसी लगाएगा। उन्होंने कहा, हमारा ग्रुप सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढकऱ हिस्सा ले रहा है। मेरी माता जी इसी प्रदेश की हैं, यूपी को सिर्फ अन्य राज्यों से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से तुलना की जानी चाहिए। वे इस तरह की बातें अक्सर कहा करती हैं। अब मां के कर्ज को उतारने का वक्त आ गया है। हमारा ग्रुप जल्द ही भारी मात्रा में यूपी में निवेश करेगा।