23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Transfer:बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रातोंरात 13 आईएएस, पांच आईपीएस सहित 26 अफसरों के तबादले

राज्य में रातोंरात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां सरकार ने देर रात 13 आईएएस और पांच आईपीएस सहित 26 अफसरों के तबादले किए हैं। कई अफसरों के विभागों में बदलाव किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 18 Mar 2025, 7:05 AM IST

There has been a major administrative reshuffle in Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है

शासन ने रातोंरात 13 आईएएस सहित 26 अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये मामला उत्तराखंड का है। यहां शासन ने आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति के साथ भाषा और सोनिका को पुराने दायित्वों के साथ अपर सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी सौंपी है। विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन वापस लिया गया है। रीना जोशी को सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंद श्रीवास्तव से स्वास्थ्य विभाग और सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का प्रभार वापस लेकर अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण, मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि व कृषक कल्याण वापस लेकर उन्हें अपर सचिव सैनिक कल्याण एवं उच्च शिक्षा बनाया गया है। हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त और अभिषेक रुहेला को अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। नितिका खंडेलवाल से ग्राम्य विकास एवं निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर सचिव सूचना, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ ही प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान बनाया गया है। इसके अलावा अनुराधा पाल को पुराने विभागों के साथ एपीडी, आईएलएसपी तथा परियोजना निदेशक यूजीवीएसआरईएपी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शासन ने देर रात इन 13 आईएएस के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

रिद्धिम अग्रवाल बनीं आईजी कुमाऊं

उत्तराखंड में सरकार ने पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया है। रिद्धिम अग्रवाल से विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें आईजी कुमाऊं की नियुक्त किया है। वहीं, आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार संभालेंगे। सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से देर रात किए गए तबादला आदेश के अनुसार निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक ये जिम्मेदारी रिद्धिम देख रही थीं।

ये भी पढ़ें-Waqf Law:राज्य में सख्त होगा वक्फ बोर्ड कानून, नोटिफिकेशन को मंजूरी

ताकवाले को ट्रेनिंग का कार्यभार

उत्तराखंड में आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल सीआईडी से हटाकर निदेशक यातायात का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। एएसपी जगदीश चंद अब एएसपी नैनीताल होंगे। वहीं लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रभार अभी तक वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास था। उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह को अब एसटीएफ देहरादून नियुक्त किया है।