
दिल्ली में निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर की बर्थडे के दिन हत्या।
UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला लखनऊ के रहीमाबाद इलाके का बताया जा रहा है। शख्स पर उसकी बहन के सामने धारदार हथियार से हमला किया गया।
घर में घुसे हमलावरों ने शख्स को ईंट से कूचा। इसके अलावा उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। जब शख्स की मौत हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की बहन की शिकायत पर 3 महिलाओं समेत 6 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात ग्राम बखतौरी में पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
मृतक का नाम अमन दीक्षित ( उम्र-32) बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। साथ ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी के भी पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
मृतक की बहन राधिका का कहना है कि अपने आधा दर्जन साथियों के साथ गांव में रहने वाले पंकज दीक्षित, मंजू दीक्षित, नीरज दीक्षित, सपना दीक्षित, कल्पना दीक्षित और विमलेश दीक्षित घर में घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने अमन पर ईंट और बांके से हमला कर दिया। हमले के कारण अमन जमीन पर गिर गया। हमलावर यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने ईंट से अमन का चेहरा और सिर कूच दिया। शख्स की मौत होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतक की बहन राधिका का कहना है कि जमीन का विवाद, गांव के कुछ लोगों से चल रहा था। इसको लेकर सालभर से झगड़ा होता था। इस दौरान कई बार आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी का मामले को लेकर कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
Published on:
29 Jul 2025 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
