15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow: मुझे आखिरी बार उससे मिला दीजिए… बीवी से मिलने के लिए तड़पता रहा पति, फिर गोली मारकर किया सुसाइड

लखनऊ के गोमतीनगर में एक कारोबारी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि सतीश का उसकी पत्नी से विवाद था। सुसाइड करने से पहले वह उसके घर पहुंचा था । 

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Aug 18, 2024

लखनऊ के गोमतीनगर से एक मामला सामने आया है जहां एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। सतीश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस के पूछताछ में पता चला कि उसने दो शादी कर रखी थी। सतीश बिहार का रहने वाला था और लखनऊ में रहकर बालू का कारोबार करता था।

गोमतीनगर में रहती थीं दूसरी पत्नी

गोमतीनगर में सतीश की दूसरी पत्नी रहती है। वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए दोपहर 12.30 बजे के करीब उसके घर गया था। सतीश और उसकी दूसरी पत्नी की एक चार साल की बेटी है। वहीं दूसरी पत्नी बिहार में सतीश के परिवार के साथ रहती है। 

पत्नी से मिलने की करता रहा मिन्नतें 

दूसरी पत्नी का फोन बंद होने के कारण वह काफी परेशान हो गया था। पत्नी से मिलने वह उसके घर पहुंचा। जब वह पत्नी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तो घर का गेट बंद था। घर पर सतीश की सास थीं। उन्होंने सास से कहा कि आखिरी बार मुझे शालू से मिला दीजिए। सास ने कहा हां मिला दूंगी। इसी के बाद सतीश ने पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार लिया। घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सतीश की पत्नी रोती रही।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने जांच की। सारे सबूत इकट्ठा किए। मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। कई अन्य सामान भी अपने कब्जे में लिया है।डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गोली मारने की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में सतीश को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।