25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद केसः सांसद मेनका गांधी ने दिया बड़ा बयान, दोषियों के लिए कहा यह

हैदराबाद रेप और मर्डर मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। देश भर में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Dec 01, 2019

maneka

maneka

लखनऊ. हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। देश भर में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। मामले में राजनीतिक गलियारों से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी दोषियों के खिलाफ तुरंत सजा की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनिका गांधी ने सुल्तानपुर में मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। शनिवार को यूपी के सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने कहा कि हैदराबाद में डॉक्टर महिला का गैंगरैप और उसे जलाकर हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। यह घटना सभ्य समाज के लिए बेहद शर्मनाक है। उधर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मामले पर बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने पुलिस के लिए की बड़ी घोषणा, ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के समापन पर सीएम योगी के लिए कहा यह

अखिलेश ने कहा यह-

शनिवार को अखिलेश यादव ने भी मामले पर दुख जताया और कहा कि भारत में महिलाओं के लिए, अपने घर से बाहर कदम रखना, अध्ययन करना, आवागमन करना, काम करना और रोजमर्रा की अन्य गतिविधियाँ करना एक खौफनाक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि आज डॉ. प्रिया रेड्डी, निर्भया और फातिमा लेथीफ़ जैसी कई अन्य महिलाओं को इस दुनिया में जन्म लेने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

सजा में विलंब नहीं होना चाहिए- केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी घटना पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त के बाहर हैं। दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए और ऐसे मामलों में विलंब नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सपा के गढ़ में अखिलेश ने इस नेता को बनाया जिलाअध्यक्ष, सपा सरकार में निकाले गए थे पार्टी से

घटनाओं को सुनकर दुख होता है- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में हो रही रेप और हत्या की घटनाएं चिंता का विषय है। घटनाओं को सुनकर दुख होता है। उसे व्यक्त करने लिए शब्द नहीं हैं। हमें एक समाज के तौर पर इनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।