3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोज पांडे होंगे UP के नए डिप्टी सीएम, सपा नेता का चौंकाने वाला दावा

भाजपा में इन दिनों फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम के बीच इन दिनों बयानों की जंग चल रही है। तमाम कयासों के बाद शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं। इस बीच सपा नेता आईपी सिंह ने यह दावा कर सनसनी फैला दी है कि सपा के बागी मनोज पांडे यूपी के नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

anoop shukla

Jul 26, 2024

यूपी भाजपा में इन दिनों चल रही रस्साकसी के बीच समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि रायबरेली स्थित ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे मनोज पांडेय, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय ने सपा से बगावत कर बीजेपी का रुख कर लिया था।

सपा नेता आईपी सिंह ने X पर किया पोस्ट

सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि मनोज पांडेय की भाजपा से जो डील हुई उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। ब्रजेश पाठक बसपा से भाजपा में 2017 में गये और मनोज पांडेय ने 2024 में सपा से दगा करके शामिल हुए हैं।

सपा नेता ने लिखा कि ब्रजेश पाठक केशव गैंग के सदस्य के रूप में योगी जी को हटाने की मुहिम का हिस्सा हैं। जानकारी जो दिल्ली से आ रही है दोनों उप मुख्यमंत्री गुजरात और बिहार के तर्ज पर हटाये जा सकते हैं। पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ0 दिनेश शर्मा को निबटा कर कुर्सी हासिल की अब मनोज पांडेय इन्हें निबटाने जा रहे हैं।ये रस्साकशी बीजेपी को पाताल में ले जायेगी।

डिप्टी सीएम ने पोस्ट की थी ये फोटो

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी नेता मनोज पांडेय के मुलाकात की एक एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए आईपी सिंह ने यह दावा किया।गुरुवार को ही ब्रजेश और मनोज की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के संदर्भ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अकाउंट से लिखा गया था- आज आवास पर रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मा० विधायक श्री मनोज पाण्डेय जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

उधर, इन सब कयासों और अटकलों के बीच दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी हाईकमान की बैठक हो सकती है। सीएम योगी शुक्रवार को 5.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शनिवार को दिल्ली आएंगे।

Story Loader