11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यूपी में छात्रों को घर बैठे मिलेगी मार्क्सशीट-सर्टिफिकेट

नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे मिलेगी मार्क्सशीट-सर्टिफिकेट  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jan 29, 2018

student

student

लखनऊ. सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है। देश डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न विभागों से आम लोगों को मिलने वाली सेवाअों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए अहम कदम उठाने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 252 और सरकारी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ने की योजना की तैयारी में है। इनमें आम लोगों के जीवन में अक्सर उपयोग में आने वाली सेवाएं शामिल हैं। इसके तहत छात्र- छात्राअों को घर बैठे मार्क्सशीट-सर्टिफिकेट उपलब्ध होंगे। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल को यह महत्वपूर्ण टास्क सौंपा है।

नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

इसके तहत आपको सरकारी दफ्तरों में भागदौड़ नहीं करनी होगी। मार्क्सशीट, सर्टिफिकेट, छुट्टी, मेडिकल रिम्बर्समेंट, औद्योगिक भूखंडों के अलॉटमेंट, वापसी जैसी सेवाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध कराने की योजना है ।

यह भी पढ़ें- डकैती की घटनाअों को लेकर अखिलेश का सीएम योगी पर बड़ा हमला, कहा- भाजपा के लोग करते हैं ये

किसी सेवा से जुड़ा कोई संशोधन कराना होगा तो उसके लिए भी घर बैठे आवेदन कर सकेंगे वहीं अॉनलाइन संशोधन होकर मिल भी जाएगा।हर सेवा तय समय सीमा में लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध होगी ।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा में मचा हड़कंप

269 सेवा लाने की योजना

जानकारी के मुताबिक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कुल 269 सेवाओं को लाने की योजना है, उनमें जनहित गारंटी अधिनियम के दायरे में आने वाली 224 और अधिनियम के बाहर वाली 45 सेवाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 26 दिनों तक लड़ने के बाद हार गया जिंदगी की जंग, लेकिन मरकर भी बचा गया 5 जान

169 मैनुअल सेवाएं शामिल

इनमें ऐसी सेवाएं भी हैं जो ऑनलाइन तो उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन ई-पोर्टल पर नहीं हैं। 169 मैनुअल सेवाएं भी शामिल हैं।