
,
आयुषी को उसके पिता नितेश यादव और मां ने मिलकर मारा था। बेटी की हत्या के बाद लाल सूटकेस में शव को पैक करके 150 किमी दूर मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
अफेयर ने ले ली आयुषी की जान
आयुषी का भरतपुर के रहने वाले एक लड़के से अफेयर था। लड़का आयुषी के सहपाठी का रिश्तेदार है। माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे और यही हत्या की वजह बनी। 17 नवंबर को दोपहर आयुषी का अपने अफेयर को लेकर मां से झगड़ा हुआ था। मां ने पिता को भी बुला लिया। झगड़े के बाद पिता ने लाइसेंस रिवॉल्वर से आयुषी के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान माता-पिता दोनों रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, सब गुस्से में हुआ। पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी उसकी बात नहीं मानती थी। कई बार समझाने पर भी उसपर कोई असर नहीं हुआ।
दोपहर में की हत्या, रात में लाश फेंकी
17 नवंबर को मां से झगड़ा होने के बाद पिता ने आयुषी की हत्या की । हत्या के बाद बेटी की लाश को लाश को सूटकेस में पैक किया। अंधेरा होते ही कार में सूटकेस को रखा और 150 किमी दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। 18 की सुबह सूटकेस में पैक आयुषी की लाश मिली थी।
मां ने खुद ही की शव की शिनाख्त
लाश मिलने के बाद रविवार को आयुषी की मां ब्रजवाला और भाई आयुष ने मथुरा पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। दोनों ने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद परिवार बिना किसी से बात किए पुलिस के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गए।
आयुषी का नीट में नाम आया, लेकिन काउंसलिंग में नहीं गई
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आयुषी ने नीट एग्जाम क्लीयर कर लिया था। हालांकि वह काउंसलिंग में नहीं गई। माता-पिता ने काउंसलिंग में शामिल होने के लिए काफी मान-मनौव्वल की लेकिन आयुषी नहीं मानी।
100 पुलिसकर्मियों की टीम ने 300 CCTV कैमरे खंगाले थे
सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्त मथुरा पुलिस के बड़ा चैलेंज था। पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए 100 पुलिसकर्मियों की 14 टीमें बनाई थीं। घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 CCTV की रिकॉर्डिंग खंगाली। फिर भी लाश की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसी बीच पुलिस को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि बदरपुर के मोड़बंद की रहने वाली लड़की दो दिन से गायब है। इसके बाद पुलिस की एक टीम आयुषी के घर पहुंची।
Updated on:
22 Nov 2022 02:24 pm
Published on:
21 Nov 2022 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
