
Aparna Mayawati
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। देश-विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही। सीएम योगी ने भी गोरखपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। विपक्ष में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) का भले ही पीएम मोदी (PM Modi) से राजनीतिक मतभेद हो, लेकिन वह भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलीं। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मायावती ने लिखा "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 70वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई। इसी के साथ ही समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बिष्ट ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
सीएम योगी ने कहा यह-
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा इस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सीएम योगी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी व उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आप, इसी प्रकार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के दिव्य ध्येय की ओर बढ़ते हुए माँ भारती को गौरवभूषित करते रहें। दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयश: भवतु।
Published on:
17 Sept 2020 01:17 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
