
बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा दिए गए बयान पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि जब महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी है, ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना भाजपा की कौन सी समझदारी है। गौरतलब है कि सीएम योगी के बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर होते जा रहा है। पहले उनके बयान पर सपा ने विरोध जताया था। वहीं अब मायावती ने ट्वीट कर सीएम पर निशाना साधा है।
मायावती ने किया ये ट्वीट
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया कि, 'ऐसे समय में जब आसमान छूूती महंगाई, अति गरीबी व बढ़ती बेरोजगारी आदि के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी, त्रस्त व तनावपूूर्ण है तथा वे स्वंय ही अपनी सभी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं, तब जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना भाजपा की कौन सी समझदारी है? जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत किन्तु भाजपा सरकारें देश की वास्तविक प्राथमिकता पर समुचित ध्यान देने के बजाय भटकाऊ व विवादित मुद्दे ही चुन रही हैं तो ऐसे में जनहित च देशहित का सही से कैसे भला संभव? जनता दुखी व बेचैन।'
ये बयान दिया था सीएम ने
बता दें कि सीएम योगी ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए। इसका धार्मिक जनसांख्यिकी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और वहां अराजकता और अव्यवस्था शुरू हो जाती है। इसलिए जब हम जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में बात करते हैं, तो यह सभी के लिए और जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र के ऊपर एक समान होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से ही विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है। अखिलेश यादव ने भी सीएम पर पलटवार करते हुए कहा था कि अराजकता आबादी से नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की बरबादी से उपजती है।
Updated on:
13 Jul 2022 03:25 pm
Published on:
13 Jul 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
