12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर हादसे पर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, मायावती का भी आया बड़ा बयान

गुरुवार सुबह कुशीनगर में ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत ने प्रदेश भर में हड़कंप मचा दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Apr 26, 2018

bsp supremo mayawati,CM Yogi Adityanath,

PM Narendra Modi is anti Dalits says Mayawati

लखनऊ. गुरुवार सुबह कुशीनगर में ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत ने प्रदेश भर में हड़कंप मचा दिया है। सीएम योगी ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया है। साथ ही मदद का भी ऐलान किया है। वहीं इस मामले ने अब सियासी रूप भी ले लिया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने जहां बच्चों की मौत पर दुख जताया है तो वहीं उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

मायावती ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि कुशीनगर में ट्रेन व स्कूली वैन की टक्कर में बच्चों की मौत तथा अन्य के गंभीर रूप से घायल होने पर मैं बेहद दुखी हूं। मायावती ने आगे कहा कि लगातार हो रही इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं को सरकार द्वारा हर कीमत पर रोका जाना चाहिए।

मुआवजे से घरों में खुशियां नहीं लौटाई जा सकती-

मायावती ने कहा कि क्या मुआवजे से घरों में खुशियां लौटाई जा सकती हैं। आपको बता दें कि सीएम योगी ने मृत बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। मायवती ने इस पर कहा कि यह तो तय है कि अनुग्रह राशि से घरों के बुझे चिराग नहीं लौटेंगे।

इस तरह के मामलों में लगातार हो रही अनदेखी-

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसी गंभीर घटनाएं रेलवे की मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार घटित हो रही है। लेकिन बावजूद इसके न तो केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार का इस ओर ध्यान जा रहा है। लगातार इस तरह के मामलों में अनदेखी हो रही है। यह बड़ी चिंता की बात है।

अखिलेश यादव ने भी जताया दुख-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा- बच्चों की हादसे में मौत से मन बहुत दुखी है।

राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट-

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- कुशीनगर में हुए दर्दनाक बस हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनकर आहत हूँ। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरा अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हर संभव तरीके से मदद करें।