मायावती ने कहा कि जैसा कि यह सर्वविदित है कि बीएसपी अपनी हर स्तर की कमेटी में लगभग 50 प्रतिशत यूथ को रखती है। इसलिये ऐसी स्थिति में BSP को अलग से कोई भी BSP यूथ फ्रन्ट बनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस सम्बन्ध में बहुजन समाज पार्टी के कुछ वरिष्ठ लोगों ने यह बताया है कि एक व्यक्ति देवाशीष जरारिया’’ द्वारा BSP के नाम से एक वेबसाइट चलाई जा रही है, जिसमें कि वो अपने आपको बहुजन समाज पार्टी का सदस्य बताते हुये BSP के लिये देशभर से यूथ को जोड़ने की बात कह रहा है और सदस्यता के लिये शुल्क वगैरह भी लिया जा रहा है तथा यह भी बताया गया है कि देवाशीष जरारिया अक्सर टी.वी. चैनलों में बी.एस.पी. समर्थक की हैसियत से बात भी करते हैं। उक्त के सम्बन्ध में सभी न्यूज चैनलों तथा मीडिया के लोगों को बी.एस.पी. द्वारा यह पुनः सूचित किया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी की किसी भी प्रकार की कोई भी विंग, चाहे वो बी.एस.पी. यूथ के नाम से हो या युवा मोर्चा या स्टूडेन्ट विंग या महिला मोर्चा आदि नहीं बनाई गई है और ना ही किसी को भी चाहे वो देवाशीष जरारिया हों या कोई अन्य व्यक्ति हो, उसे ना ही इस तरह की कोई शाखा या संस्था बनाने के लिये अधिकृत किया गया है और ना ही उसे बी.एस.पी. की ओर से मीडिया में बोलने या बी.एस.पी. का पक्ष रखने के लिये अधिकृत किया गया है।