
Mayawati
लखनऊ. पांच राज्यों में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा के सामने नए-नए गठबंधन टक्कर देने के लिए खड़े हो गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव में खुद को प्रबल दावेदार मान रही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को चुनाव में जीत पर पूरा भरोसा है, लेकिन दुर्भाग्यवश जो उनको हार का सामना करना पड़ा तो वह क्या करेंगी, इस पर उन्होंने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है।
मायावती ने छत्तीसगढ़ में अजित जोगी के नेत्रत्व वाली कांग्रेस-छत्तीसगढ़ (जे) के साथ गठबंधन किया है और इस दौरान चुनाव-प्रचार के लिए वहीं पर है। दोनों ही पार्टियों ने बीते सितम्बर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया था जिसमें प्रदेश की 90 में से 55 सीटों पर जनता कांग्रेस-छत्तीसगढ़ (जे) और 35 सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। सीएम के चेहरे के रूप जोगी पर मुहर लग गई थी। वहीं आज उन्होंने इस पर एक और बड़ा बयान दिया है।
मायावती का भाजपा-कांग्रेस के साथ जाने पर बड़ा बयान-
मायावती ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमें पूरा बहुमत मिलेगा। मैं इसके लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं। वहीं छत्तीसगढ़़ विधानसभा चुनाव में बहुमत न मिलने की स्थिति में वह क्या करेंगी, इस सवाल पर उन्होंने सपष्ट कहा कि न तो बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगी और ना हीं कांग्रेस के साथ। अगर हमें जनादेश नहीं मिला तो हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह न भाजपा के साथ जाएंगी, न कांग्रेस के साथ, एक 'सांपनाथ है तो एक नागनाथ'। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह से हमारी गठबंधन पार्टियां काम कर रही हैं, हमें पूरा बहुमत मिलेगा। वहीं अजीत जोगी ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि बहुमत ना मिलने पर भाजपा के साथ जाने की बात कभी नहीं की।
Published on:
16 Nov 2018, 8:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.