लखनऊ. किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के साथ मारपीट के बाद नाराज कर्मचारियों ने मेडिकल स्टूडेंट्स पर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने मारपीट में शामिल मेडिकल स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मेडिकल स्टूडेंट्स पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे। कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक को शिकायती पत्र देते हुए स्टूडेंट्स के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है।