
Amazing Benefits Of Makhana : इस वजह से पुरुष हैं मखाने के दीवाने, जानें क्यों?
लखनऊ. मखाना का नाम सुनकर लोगों को व्रत की याद आ जाती है। क्योंकि मखाना अधिकतर व्रती खाते हैं। पर मखाना काफी लाभप्रद होता है। मखाने में कई गुण होते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद का एक राज है कि, मखाना में कई ऐसे गुण होते हैं जो पुरुषों को ढेर सारा फायदा पहुंचा सकते हैं। इनमें से एक है कि मखाना पुरुषों में यौन समस्याओं को दूर करने में मददगार माना जाता है। पुरुषों के लिए मखाने के कुछ कमाल के फायदों जानिए।
मखाना के फायदे (Makhana Benefits) :- आयुर्वेद के जानकार आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, मखाना पौष्टिकता से भरपूर होता है। मखाना में मैग्ननेशियम, पोटाशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है। आयुर्वेद में मखाना के बहुत सारे गुणों के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। भारत में मखाना की खेती बिहार व जम्मू-कश्मीर में की जाती है। सौ ग्राम में 362 किलो कैलोरी होती है। इसमें 76.9 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट तथा 0.5 प्रतिशत मिनरल होता है।
1. मखाना मसल्स बिल्ड करने में मददगार :- मखाना काफी फायेदमंद है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि, मखाने के रोजाना सेवन मसल्स बिल्ड होती हैं।वर्कआउट के बाद इसे पोस्ट वर्कआउट डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। रोजाना एक मुठ्ठी मखाना खाना लाभप्रद है।
2. मखाना खाने से बढ़ा सकता है स्पर्म काउंट :- आजकल अधिकतर पुरुष सिर्फ कुर्सी पर ही बैठे रहते हैं। और शारीरिक श्रम जैसा कोई काम नहीं करते हैं। इस वजह से पुरुषों में बांझपन के मामले बढ़ रहे हैं। आयुर्वेद में जिक्र है कि हेल्दी स्पर्म के लिए रोजाना मखाना खाना लाभप्रद होगा।
3. बढ़ाता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन :- आयुर्वेद में बताया गया है कि, मखाना का रोजाना सेवन करने से टेस्टेस्टोरेन हार्मोन लेवल को बढ़ाया जा सकता है। टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन पुरुषों में होने वाले शारीरिक बदलावों में बड़ी भूमिका निभाता है।
4. ब्लड प्रेशर नॉर्मल करने में मददगार :- मखाने का रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती है जो उच्च रक्तचाप को कम करती है।
5. मखाना पुरुषों में बढ़ाती है कामुकता :- एक वैज्ञानिक जर्नल के शोध के अनुसार, रोजाना मखाना खाने से पुरुषों की कामुकता में बढ़ोत्तरी हो सकती है और उनकी कई तरह की यौन समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
ध्यान दें :- अगर आप मखाना के गुण से किसी ख़ास बीमारी का उपचार करना चाह रहे हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।
Updated on:
23 Dec 2021 11:00 am
Published on:
23 Dec 2021 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
