15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price : अक्टूबर में 1300rs/kg का आंकड़ा पार सकता है मेंथा ऑयल, जानें- इस महीने का Mint Oil Price

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price : कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू और विदेशी बाजारों में डिमांड बढ़ने से अक्टूबर तक प्रति किलोग्राम Mentha Oil Rate का भाव 1300-1400 रुपए जा सकता है

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Sep 26, 2021

mentha_oil_rate.jpg

लखनऊ. Mentha Oil Rate Mentha Oil Price- वायदा बाजार में मेंथा ऑयल के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू और विदेशी बाजारों में डिमांड बढ़ने से अक्टूबर तक प्रति किलोग्राम Mentha Oil Rate का भाव 1300-1400 रुपए जा सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए Mentha Oil को होल्ड करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को खुद भी कमोडिटी मार्केट और Mentha Oil Rate पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। 21 सितंबर को Mentha Oil Price प्रति किलोग्राम 911.60 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो इस महीने का सबसे न्यूनतम Mint Oil Rate था जबकि 08 सितंबर को Mint Oil Price 982 रुपए प्रति किलोग्राम था।

क्यों बढ़ेंगे Mentha Oil Rate?
फार्मा और एफएमसीजी कंपनियां Mentha Oil का इस्तेमाल साबुन, सैनेटाइजर और कफ सीरप बनाने में करती हैं। पान मसाला उद्योग में भी मेंथा ऑयल की काफी खपत होती है। फार्मा इंडस्ट्री, कास्मेटिक इंडस्ट्री, एफएमसीजी सेक्टर के साथ ही मेंथा ऑयल का इस्तेमाल कंफेक्शनरी उत्पादों में सबसे ज्यादा होता है। घरेलू और विदेशी बाजारों में मेंथा ऑयल की डिमांड बढ़ने लगी है जिसके चलते घरेलू औेर विदेशी बाजारों में Mentha Oil Rate तेजी से ऊपर चढ़ने लगे हैं। Mentha Oil के कम उत्पादन के चलते भी Mentha Oil Rate में इजाफा हो रहा है। गौरतलब है कि असमय बारिश के कारण मेंथा की करीब 30 फीसदी खेती प्रभावित हुई थी।

सितंबर में Mentha Oil Rate
24 सितंबर- 927 रुपए प्रति किलोग्राम
23 सितंबर- 923.90 रुपए प्रति किलोग्राम
22 सितंबर- 918.10 रुपए प्रति किलोग्राम
21 सितंबर- 911.60 रुपए प्रति किलोग्राम
20 सितंबर- 920.20 रुपए प्रति किलोग्राम
18 सितंबर- 944 रुपए प्रति किलोग्राम
17 सितंबर- 940 रुपए प्रति किलोग्राम
16 सितंबर- 961.90 रुपए प्रति किलोग्राम
15 सितंबर- 956 रुपए प्रति किलोग्राम
14 सितंबर- 961.30 रुपए प्रति किलोग्राम
13 सितंबर- 971.2 रुपए प्रति किलोग्राम
10 सितंबर- 970.40 रुपए प्रति किलोग्राम
09 सितंबर- 970.40 रुपए प्रति किलोग्राम
08 सितंबर- 982 रुपए प्रति किलोग्राम
07 सितंबर- 970 रुपए प्रति किलोग्राम
06 सितंबर- 965 रुपए प्रति किलोग्राम
04 सितंबर- 959 रुपए प्रति किलोग्राम
03 सितंबर- 958 रुपए प्रति किलोग्राम
02 सितंबर- 946.70 रुपए प्रति किलोग्राम
01 सितंबर- 932 रुपए प्रति किलोग्राम

यह भी पढ़ें : वायदा बाजार में जल्द बढ़ेगे मेंथा तेल के दाम, जानें- आज का Mint Oil Price