लखनऊ. वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को यूपी के तीन शहरों में मेट्रो रेल और दिल्ली मेरठ रैपिड रेल परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने बताया है कि वित्त मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के कानपुर, आगरा और मेरठ में प्रस्तावित मेट्रो रेल चलाने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण और दिल्ली मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को भी वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इससे यूपी लोगों के चेहरों पर खुशी का माहौल बना हुआ है। यूपी में जल्दी ही मेट्रो रेल परियोजना पर काम शुरु हो जाएगा।