2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौमूत्र छिड़क दें तो भूत-प्रेत और वास्तु दोष हो जाता है दूर, मंत्री का बयान सुन जनता अवाक

Minister Dharampal Singh Statement उत्तर प्रदेश पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के एक बयान को सुनकर जनता अवाक रह गई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, गौमूत्र छिड़क देने भर से भूत-प्रेत और वास्तु दोष जैसे समस्याएं दूर हो जाती है। फिर गौमूत्र से सम्बंधित अपनी जानकारी देते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, गाय में पांच द्रव्य हैं।

2 min read
Google source verification
गौमूत्र छिड़क दें तो भूत-प्रेत और वास्तु दोष हो जाता है दूर, मंत्री का बयान सुन जनता अवाक

गौमूत्र छिड़क दें तो भूत-प्रेत और वास्तु दोष हो जाता है दूर, मंत्री का बयान सुन जनता अवाक

उत्तर प्रदेश पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के एक बयान को सुनकर जनता अवाक रह गई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, गौमूत्र छिड़क देने भर से भूत-प्रेत और वास्तु दोष जैसे समस्याएं दूर हो जाती है। फिर गौमूत्र से सम्बंधित अपनी जानकारी देते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, गाय में पांच द्रव्य हैं। दूध, दही, घी, गोबर और गाय का मूत्र। गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास और गौमूत्र में गंगा मैया रहती हैं। भूत बाधा प्रेत बाधा वास्तु दोष हो तो गौमूत्र छिड़क देने से सारी समस्या हल हो जाती है।

गोबर बेचेंगे : मंत्री धर्मपाल सिंह

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि, छुट्टा पशुओं के लिए 5 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर हर गांव में भूसा बैंक बनाने की योजना है। गाय का गोबर भी खरीदेंगे और जब गोबर डेढ़ दो रुपए किलो बिकेगा तो सीएनजी बनाने वाली कंपनियां आएंगी जो गाय दूध नहीं देती वो भी लोग पालेंगे। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, गाय के दूध के साथ उसका गोबर और मूत्र बिके ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बैंक बंद, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन

गांव पंचायत भूमि पर बनेंगे गौ अभ्यारण्य

मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी योजनाओं के बारे में आगे बताया कि, गांव पंचायत आदि की ज़मीनों पर गौ अभ्यारण्य बनाएंगे। छुट्टा पशुओं के खाने का प्रबंध भूसा बैंक के माध्यम से किया जाएगा। कई विभागों से चर्चा चल रही है, गौशालाओं को कार्मशियल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :रिजर्व बैंक की नई सुविधा, बैंक खुलने का समय बदला, नया टाइम क्या है जानें ?

गाय पालने के लिए मिलेंगे 10,800 रुपए

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, देहात में काफी गोचर भूमि है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे भी कर लिए हैं। इन सभी भूमियों को कब्जा मुक्त कराने और उस भूमि पर हरा चारा उगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यक्ति गाय पालन करना चाहता है उसको प्रत्येक गाय पालने की एवज में प्रति माह 900 रुपए दिए जाएंगे।

Story Loader