1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Session 2023: विधानसभा में आग बबूला हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बोले- अगर झूठ साबित कर दो तो इस्तीफा दे दूंगा

UP Monsoon Session 2023: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के सवालों के जवाब संबंधित विभाग के मंत्री दे रहे थे। इसी बीच विधानसभा में एक सवाल पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह आगबबूला हो गए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 09, 2023

Minister Swatantra Dev Singh angry in vidhan sabha said If you proved lie then resign

सदन में सवाल देते हुए विपक्ष पर भड़के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

UP Monsoon Session 2023: यूपी विधानसभा मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान संबधित विभाग के मंत्री सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। सदन में किसानों से जुड़े मुद्दे सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न लिए गए हैं। सदन में विपक्ष की ओर से नल जल की योजना के बाद सड़कों का निर्माण नहीं होने का मामला प्रश्नकाल में उठा, तो जवाब देत हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आग-बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि आरोप सही साबित कर दो तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

विपक्ष के सवाल पर भड़के मंत्री
दरअसल समाजवादी पार्टी की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का काम नहीं होने की बात कही गई। साथ ही, कांट्रैक्टर को पूरा पेमेंट करने का आरोप लगाया गया। इस मामले पर जब मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जवाब देते हुए कहा कि कहा कि बिना सड़क के पक्कीकरण के किसी भी कांट्रैक्टर को पूरा पेमेंट नहीं किया गया है। इसी पर विपक्ष की ओर से कुछ सदस्यों ने कहा कि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। झूठ शब्द सुनते ही मंत्री गुस्सा में आ गए और उन्होंने कहा कि आप झूठ साबित कर दो तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

तीन महीने के अंदर रोड का हो जाता है पक्कीकरण
इसके बाद विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। स्पीकर ने कहा कि बिना सबूत के विधानसभा में झूठ का आरोप नहीं लगा सकते हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से नल जल योजना का काम हो रहा है। सदन में मैं यह दावे से कह सकता हूं कि अगर तीन महीने के अंदर कांट्रैक्टर द्वारा रोड का पक्कीकरण नहीं किया जाता है तो उसका फाइनल पेमेंट रोक दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: जनसंख्या का मुद्दा सदन में उठा, सीएम योगी बोले - समाजवादियों में कुछ तो हुई प्रोग्रेस

Story Loader