लखनऊ

Miss Uttar Pradesh 2023: लखनऊ की मुस्कान गुप्ता ने जीता खिताब, तस्वीरें देख कर बेटियों पर होगा गर्व

Miss Uttar Pradesh 2023: मिस उत्तर प्रदेश 2023 के विजेता के नाम की घोषणा हो चुकी है। जिसमें लखनऊ की मुस्कान ने ताज को अपने नाम किया है।

less than 1 minute read
May 26, 2023

Miss Uttar Pradesh 2023: मिस उत्तर प्रदेश 2023 का खिताब इस बार लखनऊ की मुस्कान गुप्ता ने अपने नाम किया है। पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री द्वारा आयोजित मिस उत्तर प्रदेश 2023 का खिताब लखनऊ निवासी मुस्कान गुप्ता ने अपने नाम किया। मुस्कान ने 18 को पीछे छोड़ ये ताज अपने नाम किया है। आस्था सिंह ने दूसरा और श्रेयश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर शो के डायरेक्टर अमित पांडेय, शो के एंकर आरजे ऋतिक, शो मैनेजमेंट के अधिकारी शुभम गुप्ता भी मौजूद रहे। शो की कोरियोग्राफी मधु ने की थी। ये तस्वीर देख कर यही साबित होता है कि UPSC हो या फिर कोई अवार्ड यूपी की बेटियां हर जगह अपना नाम रौशन करती है।

इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी आई है। हम नई जानकारियों के आते ही इस खबर को अपडेट करते जाएंगे। पत्रिका उत्तर प्रदेश, यूपी के सभी 75 जिलों की विश्वनीय खबरें आप तक पहुंचाता है। हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स सभी जिलों में ग्राउंड रियलिटी के साथ आप तक खबरें, तस्वीरें और वीडियो स्टोरीज पहुंचाते हैं।

पत्रिका उत्तर प्रदेश की खबरों, वीडियो और वेब स्टोरीज को आप गूगल के साथ यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम के जरिए भी देख सकते हैं। पत्रिका यूपी परिवार फिलहाल 5M+ यानी 50 लाख लोगों से बड़ा हो गया है। इसमें लोग न सिर्फ खबरें पढ़ते हैं ब‌‌ल्कि वो अपनी बातें हम तक पहुंचाते हैं।

अगर किसी खबर पर आपका कोई सुझाव है, कोई सलाह है या किसी विषय पर कोई उत्सुकता है, या आप पत्रिका उत्तर प्रदेश से अपनी कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो पत्रिका यूपी डिजिटल हेड जनार्दन पांडेय की ऑफिशियल ई-मेल आईडी janardan.pandey@in.patrika.com पर भेज सकते हैं।

Updated on:
26 May 2023 05:00 pm
Published on:
26 May 2023 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर