तोते के लापता होने के बाद, अहमर शेख ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, पड़ोसियों और दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से भी जानकारी साझा की है। इसके अलावा, वे इलाके की दुकानों पर तोते की तस्वीर के साथ पोस्टर लगाने की योजना बना रहे हैं।