23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस MLA अदिति सिंह और अंगद सैनी की सगाई की सबसे पहली तस्वीर आई सामने, देखिए कौन- कौन पहुंचा

कांग्रेस MLA अदिति सिंह और अंगद सैनी की सगाई की सबसे पहली तस्वीर आई सामने, देखिए कौन- कौन पहुंचा

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Nov 17, 2019

कांग्रेस MLA अदिति सिंह और अंगद सैनी की सगाई की सबसे पहली तस्वीर आई सामने, देखिए कौन- कौन पहुंचा

कांग्रेस MLA अदिति सिंह और अंगद सैनी की सगाई की सबसे पहली तस्वीर आई सामने, देखिए कौन- कौन पहुंचा

रायबरेली. रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की 21 नंवबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह पंजाब में कांग्रेस के ही विधायक अंगद सैनी से तय हो गया है। अदिति सिंह ने कहा कि यह शादी उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह ने तय की थी। इस बीच अदिति सिंह की सगाई की तस्वीर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अदिति और अंगद के बीच सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई। तस्वीर में अखिलेश सिंह अंगद का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं।

माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी कांग्रेस विधायक की शादी में शामिल हो सकते हैं। चूंकि अदिति सिंह के पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह खुद भी यूपी की सियासत में कद्दावर नेताओं में शुमार थे लिहाजा उनके भी करीबी कई राजनेता इस शादी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि अंगद और अदिति वर्ष 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं। अगंद सिंह ने भी शादी की बात को स्वीकार किया है। अंगद सिंह ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक बने थे। वहीं अदिति सिंह रायबरेली के दिग्गज नेता स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति सिंह वर्ष 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थीं। उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं।