
एमएलसी क्षेत्र वाराणसी में चुनाव के लिए बृजेश सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। अब चुनाव में तीन उम्मीदवार ही शेष बचे हैं। अब वाराणसी एमएलसी क्षेत्र में उमेश यादव सपा से, सुदामा पटेल भाजपा से और अन्नपूर्णा सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में रह गए हैं। दूसरी ओर जयराम पांडेय लोकदल से उम्मीदवार थे, उनका पर्चा खामियों की वजह से निरस्त कर दिया गया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी की ओर से भी एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी हैं।
एमएलसी चुनाव से गरमाई यूपी की सियासत
एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी वाले दिन यानी आज वाराणसी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं।
बृजेश सिंह ने दूसरी बार भरा पर्चा
वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर्चा भरा था। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था। उन्होंने सपा की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को करीब 1900 मतों से पराजित किया था।
भाजपा ने डॉ. सुदामा सिंह पटेल को उतारा
बृजेश को कुल 3038 वोट मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे। इस बार भी चर्चा थी कि भाजपा ने अपने विधायक सुशील सिंह के चाचा बृजेश सिंह के लिए इस बार भी मैदान खाली छोड़ दिया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार भाजपा ने डॉ. सुदामा सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने उमेश कुमार को मैदान में उतारा है।
Updated on:
24 Mar 2022 05:01 pm
Published on:
24 Mar 2022 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
